फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Advocate protest over murderer arrest

अधिवक्ताओं ने बंदियों की नहीं होने दी पेशी, प्रदर्शन

Wed, 04 Nov 2015 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर। Updated Wed, 04 Nov 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
 Advocate protest over murderer arrest
जिले में एक माह के भीतर दो वकीलों की हत्या से अधिवक्ता आंदोलित हो गए हैं। मंगलवार को नाराज अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए अदालत में पेशी के लिए आए बंदियों से भरी पुलिस वैन को बैरंग लौटा दिया। न्यायालयों में किसी भी बंदी की पेशी नहीं हो सकी। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए प्रशासन को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे की मोहलत दी है। चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं होने पर डीएम और एसपी का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता मीरगंज थाना क्षेत्र के अलापुर निवासी राम सुचित यादव की गला रेत कर हत्या के बाद उनका शव पवारा थाना क्षेत्र के चिताव गांव के पास पुलिया के नीचे फेंक दिया गया था। शव की पहचान न हो सके इसलिए आरोपियों ने पेट्रोल डालकर उनका चेहरा जला दिया था। मामले में सात लोगों के खिलाफ अधिवक्ता की पत्नी शांती देवी ने केस दर्ज कराया है। लेकिन पुलिस सिर्फ तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर सकी है। बाकी चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। अभी गिरफ्तार नहीं कर सकी।
विज्ञापन

इसके पूर्व शाहगंज थाना क्षेत्र में 27 सितंबर को अधिवक्ता जितेंद्र यादव की भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों ने पीट पीट कर हत्या कर दी थी। एक माह में दो वकीलों की हत्या ने अधिवक्ता समुदाय को आंदोलन के लिए विवश कर दिया है। इसके अलावा हाल के दिनों में अधिवक्ताओं पर कई हमले हुए हैं। अधिवक्ताओं का आरोप है कि पुलिस उनके विवाद के मामलों में रुचि नहीं ले रही है।  बैठक की अध्यक्षता बार के अध्यक्ष सत्येंद्र बहादुर सिंह ने की। प्रदर्शन के दौरान पहुंचे पुलिस अफसरों को भी उनके गुस्से का सामना करना पड़ा। संयुक्त मंत्री रमेश चंद्र पाल ने चेतावनी दी कि न्याय नहीं मिला तो अधिवक्ता समाज हर लड़ाई लड़ने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed