फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Advocate dies after being beaten by neighbors

Jaunpur News: पड़ोसियों की पिटाई से घायल अधिवक्ता की मौत, वीडियो में लगाया जहर पिलाने का आरोप

Fri, 27 Dec 2024 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Advocate dies after being beaten by neighbors
खुटहन। थाना क्षेत्र के खुटहन गांव में तीन दिन पहले भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों की पिटाई से घायल अधिवक्ता की बृहस्पतिवार को बीएचयू वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। अधिवक्ता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पड़ोसियों पर पिटाई कर जहर पिलाने के आरोप लगा रहे हैं। वहीं, मौके पर तीन थानों की पुलिस तैनात कर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है। अन्य आराेपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी मनोज सिंह (44) दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता थे। उनका पड़ोसियों से बाग की भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। 23 दिसंबर को पुलिस की मौजूदगी में राजस्व टीम ने जमीन का सीमांकन किया। इस भूमि में छह से अधिक खातेदार हैं। उसमें एक हिस्सेदार मनोज सिंह की गैरमौजूदगी में अन्य हिस्सेदारों ने समझौता कर पूर्व की तरफ करीब 12 फीट चौड़ा रास्ता निकालने का फैसला किया। जानकारी होने पर पहुंचे अधिवक्ता ने खुद की अनुपस्थिति में लिए गए फैसले का विरोध कर दिया। इससे नाराज होकर पड़ोसी सांवले सिंह, ऋतिक सिंह, अजय, नीरज, पंकज, युवराज सिंह ने गांव वालों के सामने लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। मनोज ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

आरोप है कि 24 दिसंबर की सुबह वह घटना की तहरीर देने थाने पर जा रहे थे कि सब्जी मंडी के पास इन मनबढ़ों ने रोककर फिर पीटा। मौके पर जुटे लोगों ने बीच-बचाव कर बचाया। घायल अवस्था में उन्होंने घर फोन कर आप बीती बताई। कहा कि वह उपचार के लिए जिला चिकित्सालय जा रहे हैं। पड़ोसियों ने पिटाई के बाद जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि वह बाइक से जिला मुख्यालय जा रहे थे कि उन्हें उल्टियां होने लगीं। गभिरन बाजार स्थित एक पेट्रोल पंप पर वह बेहोश होकर गिर गए। वहां पहुंचे परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए। हालत गंभीर देख उन्हें बीएचयू वाराणसी भेज दिया गया, जहां बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृत्यु पूर्व के वीडियो में वह आरोपियों का नाम लेकर पिटाई के बाद जबरन जहर पिलाने का आरोप लगा रहे हैं। थाने पर तैनात एक एसएसआई पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि पुलिस एसएसआई के घटना से जुड़े होने से इनकार कर रही है। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सिटी अरविंद वर्मा, क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान, एसडीएम शाहगंज राजेश चौरसिया पहुंच गए। सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि पूरे घटनाक्रम में बड़े भाई विजय बहादुर की तहरीर के आधार पर छह पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी नीरज व पंकज को घर से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया, शेष के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed