{"_id":"67229ccbddfc677027090044","slug":"adulteration-of-sweets-taking-place-in-mungra-nagar-jaunpur-news-c-193-1-jon1003-124333-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मुंगरा नगर में मिठाई में हो रही मिलावटखोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मुंगरा नगर में मिठाई में हो रही मिलावटखोरी
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर के कस्बे व आसपास के इलाकों में मिलावटी दूध, खोवा व पनीर आदि सामग्रियों की बिक्री व घटतौली धड़ल्ले से हो रही है। इलाकाई लोगों ने प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की है।
पुरानी सब्जी मण्डी, गोला मंडी, अंजही चौराहे आदि स्थानों पर स्थित डेरी व मिठाई की दुकानों पर दूध से बने मिलावटी सामानों की बिक्री खुलेआम जारी है। सिनेमा गली व बस अड्डा के बगल स्थित मिठाई की दुकानों पर प्रशासन की मिलीभगत से बेखौफ मिलावटी मिठाई का सामान बिक रहा है। किसान नेता राजनाथ यादव, सीताराम पटेल, त्रिपुरारी शंकर पटेल व सीता राम पटेल ने बताया कि मिठाई की दुकानों पर डिब्बे के साथ मिठाई तौली जा रही है। विरोध पर दुकानदार मारपीट पर उतर आ रहे हैं।
जिला अभिहित अधिकारी देवाशीश उपाध्याय ने बताया कि इसके लिए अभियान चलाया गया है। अगर कोई दुकानदार मिलावटी सामान बेचते हुए पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। डिब्बे के साथ मिठाई तौलना नियम विरुद्ध है।