फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Admitted to stealing twice in front of five people from the village

Jaunpur News: गांव के पांच लोगों के सामने दो बार चोरी करने की बात स्वीकार की

Sat, 19 Sep 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Admitted to stealing twice in front of five people from the village
थानागद्दी- पिता की मौत की जानकारी के बाद रोते अतुल सिंह और परिजन। संवाद
थानागद्दी। 11 सितंबर से लापता वृद्ध विनोद सिंह की हत्या के बाद बेटे अतुल सिंह ने बताया कि 16 सितंबर को जब रिश्तेदार सोना सिंह ने उन्हें घर में चोरी होने की जानकारी दी तो उन्होंने गांव के लोगों से फोन करके चोरी करने वाले आरोपियों के बारे में पता करने को कहा। इसके बाद 17 सितंबर की सुबह चोरी करने वाले दो नाबालिग युवकों का नाम सामने आने के बाद उनके परिजनों ने उनसे माफी मांगी। मुआवजा देने पर सहमति जताई। अतुल सिंह ने बताया कि दोनों नाबालिगों ने 11 और 16 सितंबर को घर में चोरी करने की बात गांव के पांच लोगों के सामने स्वीकार की। गेहूं, चावल और अन्य सामान पिकअप पर लादकर ले जाने की बात भी स्वीकार की। हालांकि, पिता की मौत की भनक तक नहीं लगने दी गई। अतुल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के नाबालिग होने के कारण उन्होंने पुलिस से शिकायत नहीं की। एक आरोपी के परिजन ने 60 हजार रुपये और दूसरे आरोपी के परिजन ने 40 हजार रुपये मुआवजा देने की बात कही। एक आरोपी के परिजन ने 60 हजार रुपये का चेक दिया, जबकि दूसरे ने आठ हजार रुपये नकद दिए और शेष रकम कुछ दिनों में देने का आश्वासन दिया। बाद में मृतक के बेटे अतुल सिंह ने केराकत कोतवाली में दोनों नाबालिग युवकों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें उन्होंने चोरी करने और पिता विनोद सिंह की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कैंसर से बड़े बेटे की हो चुकी है मौत
विनोद सिंह दो भाइयों में बड़े थे। उनके छोटे भाई रुद्र प्रताप सिंह दिल्ली में रहते हैं। जिस मकान में विनोद का शव मिला, उसे रुद्र प्रताप ने ही बनवाकर उन्हें रहने के लिए दिया था। विनोद के दो पुत्र थे। बड़े पुत्र मुन्ना सिंह की करीब 15 साल पहले कैंसर से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed