{"_id":"62321d3481556719ae59ee05","slug":"admit-card-will-be-distributed-for-board-exam-from-today-jaunpur-news-vns643466056","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के लिए आज से बंटेगा प्रवेश पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के लिए आज से बंटेगा प्रवेश पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र मंगलवार को जिले में पहुंच गया। सभी विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वह बुधवार को जीजीआइसी पहुंच कर प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं भेज दी गई है।
केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा की तैयारी में जो कमी रह गई है उसे समय से पूरा कर लें। जिले में माध्यमिक स्तर के कुल 641 विद्यालय हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 230 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 149033 छात्र पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में पंजीकृत बालक 78606, हाईस्कूल में पंजीकृत बालिका 38877, इंटर में पंजीकृत कुल छात्र 70427, इंटर में पंजीकृत बालिकाएं 36022 और इंटर में पंजीकृत बालक 34405 हैं। डीआईओएस राजकुमार पंडित ने कहा कि बोर्ड से प्रवेश पत्र मंगलवार को जिले में पहुंच गया है। बुधवार को जीजीआई से सुबह 10 बजे से वितरित किया जाएगा। ऐसे विद्यालय जिनके बच्चे बोर्ड परीक्षा में शामिल होगे वह प्रवेश पत्र का उठान करके छात्रों में वितरित करा दें। ताकि छात्रों को परीक्षा के दिन भागदौड़ न करनी पड़े। बुधवार को प्रवेश पत्र वितरित कराने का निर्देश दे दिया गया।
कंट्रोल रूम से होगी बोर्ड परीक्षा की निगरानी
जौनपुर। बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी में कंप्यूटर लगाकर परीक्षा की निगरानी करने की तैयारी है। बुधवार को एनआईसी में 10 से 15 कंप्यूटर लगाए जाएंगे। सभी परीक्षा केंद्रों को (लिंक) जोड़कर उनकी निगरानी की जाएगी। कंप्यूटर लगाने के साथ ही परीक्षा केंद्रों की फीडिंग कराई जाएगी। परीक्षा केंद्र कोड के जरिए उनकी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित का कहना है कि परीक्षा की निगरानी के लिए एनआईसी में कंप्यूटर लगाए जाएंगे।