फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Administration stopped the farmers going to stop the train at Janghai station

जंघई स्टेशन पर ट्रेन रोकने जा रहे किसानों को प्रशासन ने रोका

Thu, 18 Feb 2021 07:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
Administration stopped the farmers going to stop the train at Janghai station
मीरगंज स्टेशन पर रेल रोकने पंहुचे भारतीय किसान यूनियन के लोगों को रस्सी लगाकर स्टेशन पर जाने से ? - फोटो : JAUNPUR
मीरगंज। जंघई स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन के तहत ट्रेन रोकने स्टेशन जा रहे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों को बृहस्पतिवार को प्रशासन ने रोक दिया। रस्सी लगाकर जाने से नाराज किसान नेताओं ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसान नेताओें ने तीनों कृषि कानून को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

सरकार की तानाशाही के खिलाफ देशभर के किसान संगठनों का 18 फरवरी को रेल रोको आंदोलन तय था। इसी के तहत बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता स्टेशन पर जा रहे थे। लेकिन स्टेशन के बाहर प्रशासन ने रस्सी लगाकर किसानों को रोक दिया। रास्ते में रोक दिए जाने पर किसान वहीं बैठ गए। एक घंटे तक चली बैठक में सात सूत्री मांगपत्र एसडीएम मछलीशहर अंजनी सिंह व सीओ मछलीशहर विजय सिंह को सौंपा। उन्होंने मांग रखी कि बकाया बिजली बिल माफ किया जाए, यूूबीआई के बैंक मैनेजर के अभद्र व्यवहार करने, किसानों को दिए गए बैंक ऋण की जांच कराई जाए। इसके साथ ही जंघई फाटक से स्टेशन तक सड़क की मरम्मत कराई जाए। मुंगराबादशाहपुर के सेमरी में भूमि पर अतिक्रमण को हटवाया जाए। पेट्रोल और डीजल पर जीएसटी लागू करते हुए तत्काल बढ़ा हुआ पेट्रोल डीजल का मूल्य वापस किया जाए। किसान पंचायत में अमरनाथ, बाबू राम , खलील, धर्मराज, अजीत प्रताप, गंगा प्रसाद मेवालाल, वसीम, शैलेश वर्मा, जगदंबा प्रसाद, संजय, रामसुख, कमला देवी, शिव देवी, फुल कुमारी, सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed