फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Administration raided five nursing homes and locked

पांच नर्सिंग होम में प्रशासन ने छापेमारी कर जड़ा ताला

Mon, 05 Sep 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Administration raided five nursing homes and locked
बदलापुर। अवैध नर्सिंग होम और अस्पतालों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत रविवार को पांच नर्सिंग होम पर ताला बंद कराया गया।
विज्ञापन

एसडीएम डा. प्रदीप कुमार एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एससी वर्मा ने कसबे के नर्सिंग होम की जांच की। छापा मारने की सूचना मिलते ही कई क्लिनिक और नर्सिंग होम के संचालक ताला बंद कर भाग निकले। महाराजगंज रोड पर स्थित बाल चिकित्सालय और एक अस्पताल, शाहगंज रोड स्थित तीन अस्पतालों में जांच की गई। दस्तावेज नहीं दिखाने पर पांचों पर ताला लगा दिया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि प्रशासन की चेतावनी के बाद भी यह लोग अवैध नर्सिंगहोम संचालित कर रहे थे। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। एक सप्ताह पहले प्रशासन ने कुछ नर्सिंग होम को तीन दिवस के भीतर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा था। उनमें से कुछ ने जवाब नहीं दिया है। उन्हें भी बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed