{"_id":"644284a85cc5f87c43f251abcfe52c15","slug":"administered-oath-to-live-for-society-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के लिए जीने का संकल्प दिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के लिए जीने का संकल्प दिलाया
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Sat, 12 Sep 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. बीबी तिवारी ने कहा कि 11 सितंबर का दिन देश के लिए बड़े ही गौरव का दिन है।
इसी दिन स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मलेन को संबोधित किया था। युवा पीढ़ी को आज के दिन से सीख लेने की जरूरत है।
इस मौके पर विवेकानंद के विचार पर आधारित व्यक्तित्व का विकास पुस्तक को वितरित किया गया। प्रो. तिवारी ने छात्रों को समाज के लिए जीने का संकल्प दिलवाया। कहा कि स्वामी जी सदा प्रेरणा के स्रोत रहेंगे।
इससे पहले छात्रों ने पद यात्रा निकाल कर विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय स्थित स्वामी जी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संचालन डा. दिग्विजय सिंह राठौर ने किया।
इस अवसर पर संयोजक डा. राजकुमार सोनी डा.बीडी शर्मा, डा. संतोष कुमार, डा. रवि प्रकाश, डा. अवध बिहारी सिंह, डा. सुनील आदि रहे।