फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ADM caught stamp theft in banana, action will be taken against the concerned

एडीएम ने बैनामें में पकड़ी स्टांप चोरी, संबंधितों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Sat, 27 Feb 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
ADM caught stamp theft in banana, action will be taken against the concerned
केराकत में स्टैंड का निरीक्षण करते एडीएम वित्त राजस्व राम प्रकाश। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। एडीएम(वित्त व राजस्व) रामप्रकाश ने शुक्रवार को खुद बदलापुर व केराकत तहसील क्षेत्र के 14 गांवों में जाकर हुए बड़े बैनामों की जांच की। इस दौरान बैनामों में स्टांप चोरी मिली। इसके बाद संबंधित के विरूद्घ कार्रवाई करने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एडीएम वित्त व राजस्व रामप्रकाश ने सबसे पहले बदलापुर तहसील क्षेत्र के सात गावों में जाकर हुए बड़े बैनामों का स्थलीय जांच किया। इस दौरान सरोखनपुर, पेसार, बड़ारी, महदा, दुगौली, बहोरिकपुर,गोनौली व चांदा गांव में जाकर हुए बड़े बैनामों का स्थलीय जांच किया, इसके बाद वे केराकत तहसील क्षेत्र के सात गांव महिमापुर, देवाकलपुर, टड़वां, कोइलारी, कोहारी, मेहौड़ा व मेघपुर में भी जाकर हुए बड़े बैनामों का स्थलीय जांच किया। इस दौरान उन्होंने इन बैनामों में स्टांप की चोरी पकड़ी, जिसके विरूद्घ कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। वे हुए बैनामों का अंकन करवा रहे हैं, जिसके बाद वसूली करते हुए संबंधित के विरूद्घ मुकदमा दर्ज कराने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

बदलापुर व केराकत तहसील के 14 गांवों में हुए बड़े बैनामों का स्थलीय जांच किया गया, जिसमें स्टांप चोरी का मामला प्रकाश में आया है। जिसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पहले बैनामों का अंकन कराया जा रहा है, जिसके बाद वसूली करते हुए संबंधित के विरूद्घ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।- रामप्रकाश , एडीएम( वित्त व राजस्व)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed