फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ADG reached the police station with the complainant, causing a stir

Jaunpur News: फरियादी के साथ कोतवाली पहुंचे एडीजी, मचा हड़कंप

Sat, 07 Sep 2024 03:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
ADG reached the police station with the complainant, causing a stir
जौनपुर। एडीजी वाराणसी जोन पीड़ित को लेकर कोतवाली पहुंचें और गोपनीय ढंग से कोतवाली का निरीक्षण कर डाला। मामला बृहस्पतिवार देर रात्रि 9:30 बजे का है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

एडीजी वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया अपने साथ पीड़ित आजमगढ़ के बरदह थाना के बेलवान निवासी अभिषेक गौतम को साथ लेकर गोपनीय ढंग से कोतवाली पहुंचे। जब वह कोतवाली पहुंचे तो उन्होंने गाड़ी की बत्ती भी बुझा रखी थी। एडीजी ने कोतवाली गेट पर खड़े दो व्यक्तियों से पूछताछ किया की वह यहां किस काम से खड़े हैं। दोनों ने बताया कि कोतवाली परिसर में बने हनुमान मंदिर में दर्शन करने आए हैं। आगे बढ़े तो देखा कि महिला हेल्प डेस्क पर बैठी महिला कांस्टेबल अंजली पटेल दो पीड़ित महिलाओं का बयान ले रही थी। दफ्तर में गए तो देखा वहां भी दो व्यक्ति खड़े थे। पूछा तो दोनों ने बताया कि एक की बाइक शाम को जिला अस्पताल से चोरी हो गई थी। रिपोर्ट दर्ज हो गई है। उसी के संबंध में आए थे। कार्य लेख पर बैठे मुंशी अपना काम कर रहे थे। शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा भी ऑफिस में बैठकर सरकारी काम कर रहे थे। काफी देर तक कोतवाली परिसर में अनजान बने घूमते रहे एडीजी जोन वाराणसी की खबर जैसे ही कोतवाली पुलिस को लगी तो सभी लोग सकते में आ गए। जैसे ही जानकारी पुलिस के उच्च अधिकारियों को हुई तो नए एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकार नगर देवेश कुमार सिंह भी पहुंच गए। पीड़ित व्यक्ति जिसे वह अपने साथ लाए थे उसके मामले की जांच के लिए एसपी सिटी को सौंप दिया। सूत्रों की माने तो कोतवाली के कुछ सिपाहियों से काफी नाराज दिखे है। एडीजी का इस प्रकार कोतवाली का निरीक्षण करना और पीड़ित को साथ लाना आज पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed