फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Additional 90 Watt LED will be installed in 275 poles

275 खंभों में लगाई जाएगी 90 वाट की अतिरिक्त एलईडी

Tue, 17 Sep 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Additional 90 Watt LED will be installed in 275 poles
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका परिषद की बैठक सोमवार को चेयरमैन शिव गोविन्द साहू की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कई प्रस्ताव पारित किए गए। नगर में लगे 275 खंभों में 90 वाट की अतिरिक्त एलईडी लगाई जाएगी। पेयजल के लिए नगर में तीन स्थानों पर नगर में तीन स्थानों पर पांच एचपी की मिनी ट्यूबबेल लगाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

बैठक में तय हुआ कि दो स्टील के टैंकर खरीदे जाएंगे। एक कैटिल कैचर ( आवारा पशुओं के पकड़ने का वाहन ) खरीदने के साथ ही एक शव वाहन , शव रखने के लिए दो डीप फ्रीजर खरीदे, नगर के कई मोहल्लों में लगभग दो किलोमीटर इंटरलॉकिंग एवं नाली का निर्माण कराने, तहसील में पालिका परिषद के विभिन्न कार्यों को संपादित करने के लिए स्थायी परिषद का अधिवक्ता नियुक्त किए जाने , भवन नामांतरण पत्रावलियों पर विस्तार से विचार, नगर के चारों प्रमुख सड़कों पर स्वागत द्वार का निर्माण कराए जाने संबंधी प्रस्ताव को सर्व सम्मति से पारित किया गया। इस मौके पर हरिजी वर्मा अवर अभियंता सिविल, शिवानंद वास्को अवर अभियंता जलकल , रामानुज शुक्ल राजस्व निरीक्षक , ज्ञान प्रकाश लिपिक , सभासद आशा साहू , चन्द्रिका देवी , नगीना देवी , तस्लीम बानो , रंजना देवी , धर्मेन्द्र सिंह , दीपक मोदनवाल , राजेन्द्र कुमार , आजम राइन , गणेश कुमार गुप्त , विजय बहादुर जायसवाल , हनुमान दास गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed