फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Added 150 Pond canals

नहरों से जोड़े गए 150 तालाब 

Mon, 23 May 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 23 May 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Added 150 Pond canals
रामपुर के कुत्तूपुर गांव में सूखे तालाब तक नहर से नाली बनाकर पानी लेकर जाते ग्रामीण। 
सूखे की स्थिति और तालाबों में पानी न होने से पशु पक्षियों के समक्ष पैदा हुए संकट को देखते हुए नहरों से 150 तालाबों को जोड़कर पानी भर दिया गया है। एक पखवारे के अंदर 600 तालाबों मे पानी भरने की कवायद शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


आकड़ों पर गौर करें तो जिले में सिंचाई विभाग व शारदा सहायक खंड 36 द्वारा 317 नहरें संचालित हैं। जिनकी लंबाई 337 से अधिक बताई जाती है। इसके अलावा करीब 521 किलोमीटर रजवाहा भी हैं। जौनपुर जनपद नहरों के इंड पर होने के नाते पानी आने में काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन


वैसे तो जिले में 20 हजार से अधिक तालाब हैं। लेकिन जो तालाब नहरों के आस पास हैं वहां नाली के माध्यम से उन तालाबों में पानी भरने का काम शुरू हो गया है। दो दिन पूर्व ही रामपुर विकास खंड के कुत्तूपुर में भरे गए तालाबों की स्थिति देख कर डीएम भानुचंद्र गोस्वामी न भी प्रसन्नता व्यक्त की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आजमगढ़, शाहगंज, इलाहाबाद, सुल्तानपुर की ओर से जो भी नहरें आती हैं उन सभी नहरों से सटे करीब 600 तालाबों में नाली के माध्यम से पानी भरने की कवायाद शुरू हो गई। इसमें सुइथाकला, रामपुर,      बरसठी, सिकरारा, मछलीशहर, मुंगरा बादशाहपुर आदि इलाकों  के 150 तालाबों में पानी भर  दिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed