फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ad S changed strategy at the last moment, three targets with one arrow

अद एस ने ऐन वक्त पर बदली रणनीति, एक तीर से तीन निशाने

Sat, 03 Jul 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ad S changed strategy at the last moment, three targets with one arrow
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में अपना दल एस ने ऐन वक्त पर रणनीति बदलते हुए एक तीर से तीन निशाने साधे। पार्टी और परिवार में दरार डालने का जिम्मेदार मानते हुए हरिवंश सिंह की बहू को चुनाव में शिकस्त देना और पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा की जिला इकाई को सबक सिखाने के साथ धनंजय सिंह को जीत दिलाने की योजना में खुद को पार्टी अपनी सफलता के रूप में देख रही है।
विज्ञापन

अपना दल एस के राष्ट्रीय कमेटी में शामिल लोगों की मानें तो अनुप्रिया पटेल जौनपुर की सीट को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर देख रही थीं। पार्टी से जुड़े लोगों के मुताबिक अद एस पहले से ही श्रीकला को प्रत्याशी घोषित करने की तैयारी में थी, लेकिन सहयोगी दल भाजपा के कुछ नेताओं के दबाव में ऐसा नहीं हो सका। अद एस ने रीता पटेल को प्रत्याशी बनाया तो भाजपा की नीलम सिंह बागी बन गईं। भाजपा के कई नेता गठबंधन धर्म को दर किनार कर नीलम सिंह के लिए प्रचार प्रसार में जुट गए थे। ऐसे पार्टी ने ऐन मौके पर रणनीति को बदल लिया और चुनाव के दिन श्रीकला सिंह को समर्थन देकर सभी विरोधियों को सबक सिखाने में कामयाब हो गई।
विज्ञापन

वर्जन
भाजपा के स्थानीय इकाई द्वारा पूर्व सांसद हरिबंश सिंह की बहू को निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ाया गया, जो गठबंधन धर्म के विरुद्ध है। इसका स्पष्ट प्रमाण शनिवार को मिला। गठबंधन दल के प्रत्याशी को किसी भाजपा के जिला पंचायत सदस्य ने मत नहीं दिया। हमने काफी इंतजार किया। इसके बाद यह फैसला लिया। अपना दल एस की एक कार्यकर्ता भाजपा की बागी प्रत्याशी नीलम सिंह के धनबल के आगे हार गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आशीष पटेल, राष्ट्रीय संयोजक अपना दल एस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed