फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   purvanchal university jaunpur Action will be taken against the negligent employees of the former University: Registrar

पूर्वांचल विश्वविद्यालय: कुलसचिव ने 10 कर्मचारी नेताओं से मांगा स्पष्टीकरण, चुनाव की मांग को लेकर किया था घेराव

Sun, 30 Jan 2022 12:31 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 30 Jan 2022 12:31 AM IST
सार

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कर्मचारी नेताओं ने कुलसचिव का घेराव कर चुनाव कराने की मांग की। इस दौरान कुलसचिव से नोकझोंक भी हुई। इससे खफा कुलसचिव ने 10 कर्मचारियों नेताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन
purvanchal university jaunpur Action will be taken against the negligent employees of the former University: Registrar
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक विभागों के विभागाध्यक्ष और प्रभारियों की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। विभाग में तैनात कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आते हैं। जो आते हैं उसमें से अधिकतर तो काम में रुचि नहीं दिखाते। इसकी वजह से काम विलंबित हो रहा है। शिकायत को गंभीरत से लेते हुए कुलसचिव महेंद्र कुमार ने ने सख्त नाराजगी जताई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मचारियों की लापरवाही से राजभवन और शासन को निर्धारित समय में पत्र भेजने में दिक्कतें हो रही हैं। इससे विश्वविद्यालय की छवि तो खराब हो रही है, अपितु राजभवन, शासन, न्यायालय, आइजीआरएस और जनसूचना से संबंधित सूचनाओं को निर्धारित अवधि में प्रदान करने में विश्वविद्यालय के समक्ष संकट पैदा हो रहा है।
विज्ञापन


यह प्रवृत्ति कार्य की स्वस्थ परंपरा के विपरीत है। इसे देखते हुए कुलसचिव महेंद्र कुमार ने सभी विभागाध्यक्ष, अधीक्षक और प्रभारियों से विभाग में तैनात कर्मचारियों की प्रतिमाह स्पष्ट आख्या उपलब्ध कराने को कहा है। इससे पता चल सके कि कौन से कर्मचारी विभाग में नियमित रूप से नहीं आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके कारण विभागों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सभी विभागों को पत्र जारी कर काम में सुधार लाने के साथ ही हर माह कार्य की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने की निर्देश दिया है। ताकि ऐसे लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ शासन की मंशा के अनुरूप कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed