फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accused of running away leaving the married woman at the crossroads for not giving a car in dowry

Jaunpur News: दहेज में कार नहीं देने पर विवाहिता को चौराहे पर छोड़कर भागने का आरोप

Sat, 05 Aug 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Accused of running away leaving the married woman at the crossroads for not giving a car in dowry
दहेज में कार नहीं देने पर एक युवक द्वारा अपनी पत्नी को चौराहे पर छोड़े जाने का आरोप है। विवाहिता के पिता ने यह आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया और मुकदमा दर्ज कराया। तलाक देने की धमकी देने का भी आरोप है।
विज्ञापन

नगर के मेंहदीतला निवासी एकलाख अहमद ने शनिवार को तहरीर देकर बताया कि पुत्री की शादी 2022 में मोहल्ला सयदबाड़ा कोतवाली गाजीपुर निवासी जीशान के साथ किया था। अच्छी खासी महर की रकम देकर विदाई किया था। शादी के दौरान ही मध्यस्थ के माध्यम से जिशान और उसके घर वाले चारपहिया गाड़ी की मांग करने लगे। शादी के कार्यक्रम में आए लोगों ने किसी तरह बीच बचाव करके कार्यक्रम को संपन्न कराया। लड़की की विदाई हो गई। लड़की जब अपने ससुराल गई तो वहां उसकी सास और देवर आए दिन दहेज में चारपहिया गाड़ी नहीं देने की बात कहते और मारना पीटना शुरू कर दिए। तलाक की धमकी देने लगे। आरोप है कि जिशान ने सारा जेवर छीनकर केराकत चौराहे पर छोड़कर फरार हो गया। मामले में विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति, सास और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक केराकत जयप्रकाश यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed