फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accused of murder of girl arrested in police encounter, shot in leg

Jaunpur News: युवती की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Wed, 20 Dec 2023 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Accused of murder of girl arrested in police encounter, shot in leg
मुंगराबादशाहपुर। मुंगराबादशाहपुर और पवांरा पुलिस के संयुक्त अभियान में हत्या का एक आरोपी मंगलवार की रात में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। वह उकनी में हुई युवती की हत्या मामले में वांछित था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाइक, चाकू, तमंचा और कारतूस बरामद किया है। आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर के थाना प्रभारी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक थानाध्यक्ष पवांरा राजनारायण चौरसिया के साथ गोविंददासपुर पुलिया के पास हत्या एवं लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी व अपराध के रोकथाम के संबंध में चर्चा की जा रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि 13 दिसंबर को उकनी में हुई युवती की हत्या से संबंधित वांछित आरोपी बाइक से घटना स्थल उकनी से कुछ सामान लेकर प्रतापगढ़ की तरफ भागने वाला है। इस सूचना पर पुलिस टीम अपने आपको छिपाते हुए रामनगर की तरफ से आने वाले अपराधियों का इंतजार करने लगी। थोड़ी ही देर में रामनगर मुख्य सड़क से पश्चिम की तरफ खड़ंजा पर सड़क से करीब चार सौ मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति बाइक से आता हुआ दिखाई दिया। रोककर पूछताछ करने का प्रयास किया तो व्यक्ति पुलिस पर फायर कर दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी फायर किया। इससे आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। कड़ाई से नाम पता पूछने पर वह अपना नाम अमित कुमार निवासी बोर्रा थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़ बताया। आरोपी के पास से एक तमंचा, एक खोखा, कारतूस फंसा हुआ, एक चाकू व बाइक बरामद हुई। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

ऐसे हुई थी हत्या

13 दिसंबर को जखनियां पंवारा क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय पूजा पुत्री हौसला प्रसाद की हत्या करके शव को कुएं में फेंका गया था। शव बाहर निकालने पर पता चला कि गला रेतकर हत्या की गई थी। जांच में पता चला कि हत्या प्रेम प्रसंग में हुई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पहले ही पकड़ लिया था। पूजा के पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed