{"_id":"67daf28d5bbc88b77b0e308a","slug":"accused-of-cutting-off-child-genitals-in-jaunpur-family-members-arrived-after-hearing-screams-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बच्चे का गुप्तांग काटने का आरोप..., चिल्लाने की आवाज सुन पहुंचे परिजन, खून देख रह गए सन्न; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बच्चे का गुप्तांग काटने का आरोप..., चिल्लाने की आवाज सुन पहुंचे परिजन, खून देख रह गए सन्न; जानें मामला
Wed, 19 Mar 2025 10:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 19 Mar 2025 10:06 PM IST
सार
परिजनों ने आरोप लगाया कि पड़ोस की महिला से कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। उसी ने मेरे बच्चे के साथ यह कृत्य किया है। बच्चे की आवाज सुन जब हम माैके पर पहुंचे तो पड़ोसी भाग गई थी।
विज्ञापन
जौनपुर के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बदलापुर खुर्द गांव में घर से बाहर खेल रहे डेढ़ वर्षीय एक अबोध बच्चे का 16 मार्च की अपराह्न ब्लेड से गुप्तांग काटने का मामला प्रकाश में आया है। घायल बच्चे का उपचार जिले के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है।
विज्ञापन
बदलापुर खुर्द गांव निवासी दीपक बिंद ने आरोप लगाया है कि उनका डेढ़ वर्षीय बच्चा श्रेयांस रविवार की अपराह्न घर के बरामदे खेल रहा था। इसी बीच उसके रोने की आवाज सुनाई दी। घर के लोग पहुंचे तो उसके गुप्तांग से खून बह रहा था।
विज्ञापन
बच्चे को लहूलुहान स्थिति में देखकर परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार चल रहा है। पिता ने बताया कि पड़ोस की एक महिला से विवाद चल रहा है। उसी के ऊपर आशंका है।
विज्ञापन
इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों में रंजिश है। होली के दिन भी बच्चों को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। घटना में घायल के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दिया है। तहरीर मिलते ही सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
उधर, एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने भी बताया है कि यह घटना रविवार की है। बदलापुर खुर्द गांव में एक बच्चे के प्राइवेट पार्ट को चोट पहुंचाई गई है। पीड़ित के परिजनों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही विधिक कार्यवाही की जाएगी।