Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accountant suspended for taking bribe

Jaunpur News: घूस लेने के आरोप में लेखपाल निलंबित

Sun, 14 Jan 2024 01:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 01:30 PM IST
विज्ञापन
Accountant suspended for taking bribe
बदलापुर। एसडीएम अर्चना ओझा ने घरौनी में नाम दर्ज करने के लिए 40 हजार रुपये घूस लेने के आरोप में लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई तहसीलदार राकेश कुमार की जांच रिपोर्ट पर हुई है। इससे लेखपालों में खलबली मची है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र ग्राम कुशहा निवासी चंद्रप्रकाश मिश्र ने आईजीआरएस में शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया था कि एक कानूनगो ने आबादी दर्ज करने के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी। हल्का लेखपाल यशपाल को 40 हजार रुपये अग्रिम धनराशि के रूप में दे दिया गया। शेष धनराशि काम होने के बाद देने पर समझौता हुआ था। इसी क्रम में घरौनी दर्ज करने के नाम पर कुशहा गांव के ही रामराज खरवार ने 50 हजार रुपये व रवि गुप्ता ने 45 हजार रुपये घूस देने की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र देकर किया। शिकायतकर्ताओं ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि लेखपाल यशपाल द्वारा किसानों का भारी पैमाने पर शोषण किया जा रहा है। एसडीएम अर्चना ओझा ने शिकायती पत्र की जांच तहसीलदार राकेश कुमार को सौंपी थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर लेखपाल यशपाल को एसडीएम अर्चना ओझा ने निलंबित कर दिया। अब यह जांच नायब तहसीलदार वृजेंद्र सिंह कर रहे हैं। इन्हीं सब कारणों को लेकर गांव के कतिपय लोगों ने लेखपाल की पिटाई भी कर दी थी। इस मामले में गांव के आशीष कुमार समेत अन्य पर पुलिस ने केस भी दर्ज किया है।
विज्ञापन

आईजीआरएस में खतौनी में नाम दर्ज कराने को लेकर शिकायत की गई थी। इसकी जांच कराने के बाद दोषी पाए जाने पर लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। कानूनगो के घूस मांगने का कोई साक्ष्य नहीं प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्चना ओझा, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed