फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accountant exam preparations

लेखपाल परीक्षा की तैयारी पूरी

Fri, 11 Sep 2015 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Fri, 11 Sep 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
Accountant exam preparations
जिला मजिस्ट्रेट भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में लेखपाल परीक्षा से संबंधित समस्त अधिकारियों-कार्मिकों, जोनल मजिस्ट्रेट , सेक्टर मजिस्ट्रेट , केन्द्र पर्यवेक्षक, प्रधानाचार्य-केन्द्र व्यवस्थापकों की बैठक हुई।
विज्ञापन


 डीएम ने बताया कि लेखपाल भर्ती परीक्षा को नकल विहीन शांतिपूर्ण कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। जिसके लिए जिले के 95 केन्द्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। सभी केन्द्रों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। वीडियोग्राफी परीक्षा शुरू होने से 5
विज्ञापन


मिनट पहले से शुरू होकर सभी कक्ष जहां परीक्षा हो रही है, कापी सील होने तक चलती रहेगी। जिले में 61881 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए 9 जोनल  तथा 33 सेक्टेर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। नकल माफियों को परीक्षाओं से दूर रखने
विज्ञापन
विज्ञापन


 की पूरी तैयारी की गई है। इस संबंध में शिकायत मिलने पर सम्बन्धित के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि सभी केन्द्र पर्यवेक्षक, सेक्टर मजिस्टे्रट 13 सितंबर को प्रात: 5 बजे कलेक्टे्रट

प्रेक्षागृह में उपस्थित होकर निर्धारित वाहन से परीक्षा सामग्री लेकर ही पुलिस बल के साथ अपने परीक्षा केन्द्र पर पहुचेगें। कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल नही ले जाएगा, जांच में मिलने पर मोबाइल जप्त कर लिया जाएगा। सभी

परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र की छायाप्रति कराकर साथ ले जाएंगे। जिससें परीक्षक द्वारा मांगे जाने पर जमा कर सके। पुलिस अधीक्षक भारत सिंह यादव ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। जोनल

मजिस्टे्रट के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं सेक्टर मजिस्टे्रट के साथ भी सशस्त्र पुलिस बल लगाया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने परीक्षा सम्पन्न कराने के बारे में बताया कि सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को परीक्षा संपंन

कराने के लिए किट बैग उपलब्ध कराया गया है। मुख्य राजस्व अधिकारी राम सिंह ने बताया कि जिले में कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है जिसका नम्बर 05452-260064 है। डिप्टी कलेक्टर प्रियंका को प्रभारी बनाया गया है जिनका मोबाइल

नम्बर 9454417118 है। अपर जिलाधिकारी रंजनीश चन्द्र ने बताया कि 12 सितम्बर को प्रात: 9 बजे सेक्टर एवं जोनल मजिस्टे्रट को प्रशिक्षण कलेक्टे्रट प्रेक्षागृह में दिया जाएगा।


 इस अवसर पर डीडीओ तेज प्रताप मिश्र, उपायुक्त मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी, एसडीएम सदर आरके पटेल, शाहगंज आरके गुप्ता, वरिष्ठ कोषाधिकारी आरके सिंह, एसोसी आरबी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed