फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   accidentss

सड़क हादसों में 11 घायल

Thu, 23 Mar 2017 01:28 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Thu, 23 Mar 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
accidentss
हादसे के बाद जुटी भीड़ और पुलिस। - फोटो : jaunpur
 जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को हुए सड़क हादसे में 11 लोग घायल हो गए। सरपतहा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के निकट यात्रियों से भरी जीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिससे पांच लोग घायल हो गए। सभी को राजकीय चिकि त्सालय में भर्ती कराया गया है। जबकि मछलीशहर के तिलौरा बाजार में कार की चपेट में आने से अधेड़ घायल हो गया।मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार, मछलीशहर के तिलौरा गांव निवासी मण्डा मौर्या (52) किसी काम से बाजार आये थे। जहां तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर घायल हो गए। डायल 100 की गाड़ी से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन


   शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार,  सूरापुर से सवारी भरकर शाहगंज आ रही जीप सरपतहा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार मो. नईम (25) पुत्र आबिर हसन निवासी मयारी थाना सरपतहां, शकुंतला देवी (35) पत्नी श्रीचन्द्र चौधरी निवासी सूरापुर, अनूप चौधरी (7) पुत्र श्रीचन्द्र निवासी सूरापुर, प्रमिला देवी (26) पत्नी अशोक दूबे निवासी भैसौली थाना सरपतहाँ एवं निर्मला (40) पत्नी बाल मुकुन्द निवासी सुवर्णा कलां थाना सरपतहाँ गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया।
विज्ञापन


    उधर सरपतहां थाना क्षेत्र के सोनरा गांव निवासी जानकी देवी (85) घर के पास सड़क पार कर रही थीं। किसी वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के बंदा गांव निवासी रमेश यादव ट्रक में सवार होकर सुल्तानपुर जा रहे थे। वह ट्रक के बायीं खिड़की के सहारे सो रहे थे। बिलारमऊं के पास दरवाजा खुल गया और चलती ट्रक से नीचे गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आजमगढ़ जिले के दीदारगंज बाजार निवासी अक्षय कुमार (17) अपने चचेरे भाई अशोक कुमार (15) पुत्र इन्दर कुमार के  साथ सुल्तानपुर जिले के देवनगर   से परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे थे।   पुलसराय मोड़ के पास सड़क पार कर रहे बालक को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होगई और दोनों घायल हो गए।   जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के असबरनपुर निवासी जित्तन  सरोज (60) ट्रैक्टर लेकर जौनपुर की ओर जा रहे थे। त्रिलोचन के निकट ट्रक से धक्का लग                   गया जिससे ट्रैक्टर चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed