फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accidents happen every day due to lack of underpass, villagers face problems in transportation

Jaunpur News: अंडरपास नहीं होने से आए दिन होते हैं हादसे, ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी

Thu, 29 Aug 2024 02:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Accidents happen every day due to lack of underpass, villagers face problems in transportation
करंजाकला। वाराणसी-अयोध्या रेल मार्ग में पड़ने वाला हरिहरपुर गांव के समीप महगावां स्टेशन के समीप रेलवे अंडरपास नहीं होने से आए दिन हादसे में लोगों की जान जा रही है। वहीं ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में कई लोगों की माैत हो चुकी है। इसे लेकर ग्रामीणों ने कई बार शासन व प्रशासन से मांग भी की, लेकिन समस्या से निजात नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के हरिहरपुर, गडैला, सुल्तानपुर गौर, जंगीपुर समेत 15 गांवों के लोग महगावां रेलवे स्टेशन के समीप रेल लाइन पारकर खेती समेत अन्य कार्यों के लिए आते-जाते हैं। शाॅर्ट कट रास्ता होने के चलते गांव के स्कूल के बच्चे भी लाइन पारकर विश्वविद्यालय, आईआईटी, मेडिकल कॉलेज जाते हैं। कई बार ट्रेन की चपेट में आने से हादसा भी हो चुका है। समस्या से निदान के लिए लोगों ने कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से अंडरपास बनवाने की भी मांग की है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों की मांग है कि बीते कई वर्षों से इन मांगों को लेकर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। अंडरपास न होने से कई दुर्घटनाओं में अब तक 30 से ज्यादा लोग जान गवां चुके हैं। वहीं गांव वालों की मांग है कि अगर अंडरपास नहीं बना, तो आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


.............

केस 1 :-

दिसंबर 2023 में हरिहरपुर गांव की रहने वाली गुड़िया अंडरपास न होने के कारण ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

केस 2 :-

पांच अगस्त 2024 को हरिहरपुर गांव के भूरा यादव ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए, दर्दनाक मौत हो गई। उसके बाद भी रेलवे विभाग ने सुधि नहीं ली।

...................................................

वर्जन ...

समस्या के समाधान के लिए वहां जमीन आदि की पड़ताल की गई है। रेलवे की पर्याप्त जमीन नहीं होने से अंडरपास नहीं बन सका है। फिलहाल इस समस्या से निजात दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

-मनीष धवन, सहायक मंडल अभियंता रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed