फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   accident on jaunpur azamgarh highway many people injured after overturned bus of devotees of vindhyachal

जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर हादसा : विंध्याचल दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, मची चीख पुकार; पांच घायल

Mon, 04 Mar 2024 12:15 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 04 Mar 2024 12:15 AM IST
सार

Jaunpur road accident: विंध्याचल दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस अचानक जौनपुर में पलट गई। ड्राइवर को झपकी आने से दुर्घटना हुई। मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। अन्य यात्री सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन
accident on jaunpur azamgarh highway many people injured after overturned bus of devotees of vindhyachal
Jaunpur news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव के पास विंध्याचल से दर्शन करके लौट रही बस अचानक पलट गई। हादसे में बस में सवार पांच यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना पर तत्काल गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने पहुंचकर सभी घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन

 

यह है पूरा मामला

आजमगढ़ जनपद के सारायमीर थाना क्षेत्र के बिसरौर गांव निवासी विनोद यादव एक प्राइवेट बस बुक करके रविवार को सुबह आजमगढ़ से विंध्याचल दर्शन करने के लिए मिर्जापुर गए थे। 

विज्ञापन

 

बस में कुल 21 यात्री बैठे थे। दर्शन पूजन करके सभी लोग लौट रहे थे। रविवार की रात में लगभग 11:00 बजे जैसे ही दर्शनार्थियों से भरी बस जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर केशवपुर गांव के पास पहुंची तभी अचानक ड्राइवर को झपकी आ जाने की वजह से बस पलट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बस पलटते ही आसपास चीख पुकार मच गई। प्रसाद तिराहे की तरफ से गश्त कर लौट रहे थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर बृजेश कुमार गुप्ता घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचकर पांचो घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु दो एंबुलेंस को बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड गौराबादशाहपुर भिजवाया। 

 

इस घटना में आजमगढ़ जनपद के बिसरौर थाना सरायमीर निवासी श्रवण कुमार (30) प्रिंस यादव (16) सविता यादव (40) विनोद यादव (48) एवं फुलई (55) को चोट आई है। वही श्रवण व शीला यात्री को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हालांकि घटना में किसी की मौत नहीं हुई है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता अपने थाने की फोर्स के साथ देर मौके पर बस में सवार यात्रियों को बाहर निकलते रहे तथा अस्पताल भिजवाएं। 

 

इस घटना के बारे में पूछे जाने पर एसओ बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि यात्रियों में विनोद यादव नाम के यात्री ने बताया कि चालक जो है सुबह से बस चला रहा था, उसे झपकी आ गई जिसकी वजह से बस पलट गई। किस की मौत नही हुई है। छह को चोट आई है। लेकिन खतरे से बाहर है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed