फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accident in Jaunpur: Bus carrying passengers overturned uncontrollably 10 passengers injured 

जौनपुर में हादसा: सवारियों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 10 यात्री घायल

Sat, 18 Dec 2021 05:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 18 Dec 2021 05:31 PM IST
सार

जौनपुर-केराकत मार्ग पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने के बाद आधा घंटे तक आवागमन रहा बाधित रहा। 10 यात्री घायल हुए। किसी को भी ंभीर चोट नहीं लगी। 

विज्ञापन
Accident in Jaunpur: Bus carrying passengers overturned uncontrollably 10 passengers injured 
सड़क पर पलटी बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केराकत मार्ग पर सवारी लेकर जा रही प्राइवेट बस गजना गांव के पास अनियंत्रित होकर पलटी गई। इससे बस में सवार 10 से अधिक लोग घायल हो गए। बस पलटने के बाद आधा घंटे तक आवागमन रहा बाधित रहा। बस में कुल 19 यात्री सवार थे। बस पलटने के बाद हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह यात्रियों को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


शनिवार को प्राइवेट बस केराकत से सवारी लेकर जौनपुर की तरफ जा रही थी। सुबह करीब 11 बजे बस गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव के पास पहुंची थी कि चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। इससे अनियंत्रित होकर बस जौनपुर-केराकत मार्ग पर पलट गई। बस को पलटता देख सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


लोग राहत बचाव के लिए दौड़ पड़े। किसी तरह सभी को बाहर निकाला गया। घटना में लगभग आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर संतोष कुमार पाठक ने दो एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में आशा देवी निवासी केराकत, सुनीता निवासी डेहरी केराकत, सभाजीत निवासी पेसारा केराकत, नितिन केराकत, खुशनुमा बेगम  निवासी मुर्की केराकत, नाजमीन बानो मुर्की केराकत, रसीदा निवासी केराकत को चोट आई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना के कारण जौनपुर-केराकत मार्ग पर लगभग आधा घंटा तक आवागमन बाधित रहा। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर संतोष कुमार पाठक ने बताया कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर पहुंचकर बस को मुख्य मार्ग से हटवा दिया गया है। कोई हताहत नहीं हुई है। सभी घायल खतरे से बाहर है। वहीं, पूर्व सांसद तूफानी सरोज व सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed