{"_id":"61bd7b6b07c8ed5a7b689de8","slug":"accident-in-jaunpur-bus-carrying-passengers-overturned-uncontrollably-10-passengers-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में हादसा: सवारियों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 10 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में हादसा: सवारियों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 10 यात्री घायल
Sat, 18 Dec 2021 05:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 18 Dec 2021 05:31 PM IST
सार
जौनपुर-केराकत मार्ग पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने के बाद आधा घंटे तक आवागमन रहा बाधित रहा। 10 यात्री घायल हुए। किसी को भी ंभीर चोट नहीं लगी।
विज्ञापन
सड़क पर पलटी बस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केराकत मार्ग पर सवारी लेकर जा रही प्राइवेट बस गजना गांव के पास अनियंत्रित होकर पलटी गई। इससे बस में सवार 10 से अधिक लोग घायल हो गए। बस पलटने के बाद आधा घंटे तक आवागमन रहा बाधित रहा। बस में कुल 19 यात्री सवार थे। बस पलटने के बाद हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह यात्रियों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
शनिवार को प्राइवेट बस केराकत से सवारी लेकर जौनपुर की तरफ जा रही थी। सुबह करीब 11 बजे बस गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव के पास पहुंची थी कि चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। इससे अनियंत्रित होकर बस जौनपुर-केराकत मार्ग पर पलट गई। बस को पलटता देख सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
लोग राहत बचाव के लिए दौड़ पड़े। किसी तरह सभी को बाहर निकाला गया। घटना में लगभग आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर संतोष कुमार पाठक ने दो एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
घटना में आशा देवी निवासी केराकत, सुनीता निवासी डेहरी केराकत, सभाजीत निवासी पेसारा केराकत, नितिन केराकत, खुशनुमा बेगम निवासी मुर्की केराकत, नाजमीन बानो मुर्की केराकत, रसीदा निवासी केराकत को चोट आई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना के कारण जौनपुर-केराकत मार्ग पर लगभग आधा घंटा तक आवागमन बाधित रहा। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर संतोष कुमार पाठक ने बताया कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर पहुंचकर बस को मुख्य मार्ग से हटवा दिया गया है। कोई हताहत नहीं हुई है। सभी घायल खतरे से बाहर है। वहीं, पूर्व सांसद तूफानी सरोज व सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।