{"_id":"62ba99876a26ce7afd66299f","slug":"accident-in-jaunpur-bike-riding-couple-died-due-to-collision-with-pickup","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in jaunpur: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, वाहन को पुलिस ने कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in jaunpur: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, वाहन को पुलिस ने कब्जे में लिया
Tue, 28 Jun 2022 11:32 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:32 AM IST
सार
जौनपुर के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में हाईवे पर बहरा गांव के पास मंगलवार की सुबह बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार आम लदी पिकअप ने टक्कर मार दी। इस घटना में पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर बिखरा आम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में नवनिर्मित हाईवे पर बहरा गांव के पास मंगलवार की सुबह सात बजे बाइक और पिकअप में भिड़ंत हो गई। इस दौरान मौके पर ही बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। घनश्यामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र बडेरी निवासी सुभाष सिंह (48) अपनी पत्नी नीलम सिंह (45) के साथ ढकवा की तरफ से घर जा रहे थे।
विज्ञापन
बाइक सवार दंपती हाईवे पर बहरा के समीप पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार आम लदी पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस पहुंची और दंपती को बदलापुर सीएचससी भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पिकअप को पुलिस ने जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष कमलेश कनौजिया ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हाईवे पर पलटी पिकअप को हटा दिया गया है। आवागमन सुचारू रूप से चालू है।
विज्ञापन