फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accident in jaunpur Bike-riding couple died due to collision with pickup

Accident in jaunpur: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, वाहन को पुलिस ने कब्जे में लिया

Tue, 28 Jun 2022 11:32 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 28 Jun 2022 11:32 AM IST
सार

जौनपुर के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में हाईवे पर बहरा गांव के पास मंगलवार की सुबह बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार आम लदी पिकअप ने टक्कर मार दी। इस घटना में पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Accident in jaunpur Bike-riding couple died due to collision with pickup
हादसे के बाद सड़क पर बिखरा आम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में नवनिर्मित हाईवे पर बहरा गांव के पास मंगलवार की सुबह सात बजे बाइक और पिकअप में भिड़ंत हो गई। इस दौरान मौके पर ही बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। घनश्यामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र बडेरी निवासी सुभाष सिंह (48) अपनी पत्नी नीलम सिंह (45) के साथ ढकवा की तरफ से घर जा रहे थे।

विज्ञापन


बाइक सवार दंपती हाईवे पर बहरा के समीप पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार आम लदी पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस पहुंची और दंपती को बदलापुर सीएचससी भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पिकअप को पुलिस ने जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष कमलेश कनौजिया ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हाईवे पर पलटी पिकअप को हटा दिया गया है। आवागमन सुचारू रूप से चालू है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed