फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Abir-gulal flew in the Holi gathering of Sarafa Association.

Jaunpur News: सराफा एसोसिएशन के होली मिलन में उड़े अबीर-गुलाल

Fri, 06 Mar 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Abir-gulal flew in the Holi gathering of Sarafa Association.
होली मिलन समारोह में जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन के सदस्य।- आयोजक
जौनपुर। नगर के नखास स्थित एक हॉल में सराफा एसोसिएशन द्वारा भव्य होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। समारोह को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के संरक्षक नन्हे लाल वर्मा ने कहा कि होली समाज में समरसता बढ़ाने और आपसी द्वेष मिटाने का पर्व है। भाजपा नेता श्याम मोहन अग्रवाल और नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी गिले-शिकवे दूर कर संबंधों में मिठास घोलते हैं। अध्यक्ष राजकुमार सेठ ने जोर दिया कि इस तरह के कार्यक्रमों से संगठन और समाज में सौहार्द बढ़ता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सेठ व महामंत्री मधुसूदन बैंकर ने संरक्षक मंडल सहित संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में नन्हे लाल वर्मा, दयाराम सेठ, गौतम सोनी, बंशीधर वर्मा, नीरज साहू, संजय माहेश्वरी और मनीष सोनी सहित अन्य प्रमुख नाम शामिल रहे। कार्यक्रम में मनोज सोनी कोमल ग्रुप के कलाकारों ने फागुनी गीतों की ऐसी मनमोहक प्रस्तुति दी कि लोग झूमने पर मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed