फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   AAP perform the demands of workers

मांगों को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 27 Apr 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Mon, 27 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
AAP perform the demands of workers
 विभिन्न मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगरवासियों के साथ मिलकर सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में मनमानी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


साथ ही जिला प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। कहा कि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान मांगों से संबंधित चार सूत्री मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


 प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि जिला प्रशासन नगर को स्वच्छ, सुंदर और यातायात को सुगम बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने के नाम पर मनमानी कर रहा है। साथ ही प्रशासन सरकार में पहुंच रखने वालों के यहां अतिक्रमण हटाने की
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई करने से बच रही है। उन्होंने अतिक्रमण हटाने की आड़ में मनमानी रोकने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में जिला संयोजक डा. अनुराग मिश्रा, मुन्ना दूबे, राजेश अस्थाना, पंकज जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed