फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Aam Aadmi Party performed

Jaunpur News: आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

Tue, 28 Feb 2023 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party performed
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सोमवार को दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में प्रशासनिक अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

बौद्ध प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्रा ने कहा कि देश के सबसे लोकप्रिय शिक्षा मंत्री लाखों बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का कार्य कर रहे हैं उन्हें जेल भेजा जाता है और जो कि देश में महाघोटाला कर रहे हैं उसके खिलाफ कोई भी सीबीआई, ईडी और कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती यह बहुत ही गलत है और आम आदमी पार्टी इसका विरोध करेगी । यह लड़ाई तब तक लड़ते रहेगी जब तक सत्य की जीत नहीं हो जाती। जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि जो व्यक्ति लाखों करोड़ों रुपए का घोटाला किया वह खुलेआम घूम रहा है दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली के लाखों बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रहे हैं उनका भविष्य बना रहे हैं उनको जेल भेज दिया गया यह बहुत ही शर्म की बात हैं। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी कैलाश पटेल, अनुराग मणि त्रिपाठी, गुलाब सिंह राठौड़, विनोद प्रजापति, अतुल कुमार तिवारी, रघुवंश यादव, अमरनाथ यादव, शैलेंद्र यादव, डॉ. दिवाकर मौर्य, बंटी अग्रहरी, मुरली मनोहर,राजेंद्र कुमार सिंह, मोहम्मद इस्लाम खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed