{"_id":"684c6a0793ad5160ea0bd188","slug":"a-young-man-who-went-to-take-bath-in-the-river-drowned-death-dragged-him-six-kilometers-away-jaunpur-news-c-193-1-jon1003-135834-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: नदी में नहाने गया युवक डूबा, छह किमी दूर खींच ले गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: नदी में नहाने गया युवक डूबा, छह किमी दूर खींच ले गई मौत
विज्ञापन
बक्शा। थाना क्षेत्र के विशेसरपुर (उचौरा) गांव निवासी 18 वर्षीय युवक की शुक्रवार को सई नदी में स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार उक्त गांव निवासी सौरभ यादव अपने कुछ साथियों के साथ स्नान करने सिकरारा थाना क्षेत्र के पोखरियापुर गांव स्थित सई नदी में गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में डूबने लगा। साथ गए युवकों ने किसी तरह युवक को पानी से निकाल जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता रमेश यादव द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि नदी में नहाते समय युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
छह किमी दूर खींच ले गई मौत-बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित विशेषरपुर शम्भूगंज गांव निवासी रमेश यादव के पुत्र सौरभ यादव बगल के गांव उचौरा के 6 से अधिक दोस्तों की जिद पर उनके साथ सई नदी सिकंदरा खालेपुर फत्तुपुर घाट पर नहाने गया था। नहाते समय सौरभ नदी में डूबने लगा स्थानीय लोगों ने बताया कि डूबता देख साथ में गए अन्य साथी वहां से भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने उसे नदी से निकालकर जिला सदर अस्पताल ले गए। वहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर घर चले आए। मृतक सौरभ यादव कक्षा 12 का छात्र था और दो भाई में सबसे बड़ा था। छोटा भाई गौरव अभी पढ़ाई कर रहा है। वहीं इस घटना से मां चंद्रकला का रो रो कर बुरा हाल है। इस घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। संवाद