{"_id":"60996ff58ebc3ed1fb0bff44","slug":"a-young-man-suffering-from-mental-stress-hanged-himself-to-death-jaunpur-news-vns5888855198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक तनाव से जूझ रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक तनाव से जूझ रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान...
विज्ञापन
खेतासराय। थाना क्षेत्र के पोरईकला गांव में मानसिक तनाव से जूझ रहे युवक ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। वह घर में अकेले रहता था। सोमवार को कमरे से दुर्गंध उठने पर लोगों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में ले लिया है।
पोरईकला निवासी जयप्रकाश राजभर (40) करीब छह वर्षों से घर पर अकेले रह रहे थे। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पत्नी और एक बेटा मुंबई में उनके छोटे भाई के साथ रहते हैं। जयप्रकाश ऑनलाइन टिकट, आधार कार्ड बनाने आदि का काम करते थे। पिछले कुछ समय से काम ठप होने से उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी थी। पत्नी और बच्चों का साथ न होने से भी वह तनाव में रहते थे। शुक्रवार के बाद से उन्हें किसी ने नहीं देखा था। सोमवार को पास-पड़ोस के लोगों को जयप्रकाश के घर से दुर्गंध आना महसूस हुआ तो वह उन्हें आवाज देने लगे। काफी देर तक कोई जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने घर का चैनल गेट खोलकर अंदर प्रवेश किया। कमरे में छत की कुंडी के सहारे रस्सी से जयप्रकाश का शव लटक रहा था। शव उतरवाकर पुलिस ने कब्जे में ले लिया। सूचना पत्नी व उनके भाई को दी। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के अनुसार मामला आत्महत्या का लग रहा है। आसपास के लोगों से पूछताछ में भी जयप्रकाश के तनाव में रहने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हालत देखने से लग रहा है कि शव एक दिन पुराना है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।