फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   young man playing game on mobile murdered by slitting his throat in jaunpur

UP: दबंग ने दिनदहाड़े हत्या की वारदात को दिया अंजाम, गेम खेल रहे युवक की चाकू से गला रेतकर ली जान

Tue, 24 Sep 2024 04:45 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 24 Sep 2024 04:45 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक दबंग ने बगीचे में खेल गेम रहे युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  

विज्ञापन
young man playing game on mobile murdered by slitting his throat in jaunpur
युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के संघईपुर (कादीपुर) गांव के बगीचे में दबंग ने युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई हत्या से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
गांव निवासी रोहित चौहान (21) बगीचे में मोबाइल पर गेम खेल रहा था। उसी समय गांव का ही चिघड़ू चौहान भी वहां पहुंच गया। जब तक रोहित कुछ समझ पाता चिघड़ू ने उसके सिर के बाल को पकड़ा और चाकू से गर्दन पर कई वार कर दिए। घटना के समय बगीचे में कई लोग मौजूद थे। अचानक हुई इस घटना को देखकर लोग भागने लगे। वहीं मौके पर मौजूद गांव के एक युवक राजेश ने विरोध किया तो चिघड़ू उसकी तरफ चाकू लहराते हुए दौड़ पड़ा। हालांकि राजेश ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भाग निकला। 
विज्ञापन


लोगों ने घायल रोहित को उठाकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। घटना के बाद एसपी सिटी अरविंद वर्मा, सीओ केराकत अजित कुमार व फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कई महीने पहले रोहित चौहान व चिघड़ू चौहान के पिता से गाली गलौज हुई थी। रोहित ने उसके पिता अरविंद को दो-तीन थप्पड़ भी मारा था। उसी रंजिश के चलते घटना की बात सामने आ रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed