फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A young man from Mumbai committed suicide mourning in the house

Jaunpur: मुंबई से आए युवक ने की खुदखुशी, घर में मातम, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी

Fri, 25 Oct 2024 01:14 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क,जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क,जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 25 Oct 2024 01:14 PM IST
सार

मुंबई से घर आए युवक ने खुदखुशी कर ली जिसके बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है। बताते चलें कि कुछ ही दिनों पहले वापस आने वाला युवक खुश था रात को कमरे में सोने गया और देर तक नहीं उठा जिसके बाद घर वालों ने पहले दरवाजा खटखटाया शक हुआ तो खिड़की के सहारे देखा तो शव लटकता हुआ दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
A young man from Mumbai committed suicide mourning in the house
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बेलवा गांव में युवक का कमरे के अंदर नायलॉन की रस्सी के सहारे पंखे के हुक से फंदे पर शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के बेलवा निवासी उमेश यादव(20) पुत्र शिवआसरे यादव जो एक सप्ताह पूर्व मुंबई से घर आया था।

विज्ञापन




बृहस्पतिवार की रात में भोजन करके अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह जब देर तक वह नहीं उठा तो परिजन कमरा खोलने के लिए आवाज लगाने लगे। कमरे के अंदर से कोई प्रतिक्रिया न आने पर खिड़की से झांक के देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


शोर सुनकर आस-पास के लोग जुट गए।मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो उमेश का शव नायलॉन की रस्सी के सहारे पंखे के हुक से लटक रहा था। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचायत नामा के बाद अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed