फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A young girl jumped into Gomti river after being betrayed in love

Jaunpur News: प्रेम में धोखा मिलने पर किशोरी ने गोमती में लगाई छलांग

Fri, 18 Apr 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
A young girl jumped into Gomti river after being betrayed in love
केराकत। प्रेम में धोखा मिलने से आहत एक किशोरी ने बुधवार को गोमती नदी में छलांग लगा दी। घटनास्थल पर मौजूद मछुआरों व ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए समय रहते उसे बचा लिया। इलाज के लिए उसे स्थानीय सीएचसी ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान पीड़िता चीखती रही कि उसने मुझे धोखा दिया है, मैं नहीं जीना चाहती। पुलिस के अनुसार किशोरी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में 10 वीं कक्षा की छात्रा है। उसका गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था लेकिन युवक द्वारा शादी से इन्कार करने से आहत होकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया।घटना के समय कुछ मछुवारे नदी में जाल डाल रहे थे। किशोरी को डूबते देख उन्होंने तुरंत नदी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों की मदद से किशोरी को बचाकर उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल किशोरी का इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद से गांव में चर्चा का माहौल है और परिजन सदमे में हैं। कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। पीड़िता के बयान के हिसाब से परिजनों व अन्य लोगों से पूछताछ चल रही है। आरोपी युवक से भी पूछताछ होगी। तहरीर पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed