फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A woman was electrocuted by a fallen electric wire

Jaunpur News: जमीन पर गिरे विद्युत तार में उतरे करंट से महिला झुलसी

Mon, 04 May 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
A woman was electrocuted by a fallen electric wire
सिरकोनी। बदलपुर ग्राम सभा के प्रजापति बस्ती में आंधी तूफान के कारण घर के सामने गिरे विद्युत तार में अचानक रविवार को करंट दौड़ने से एक महिला झुलस गई। बदलपुर ग्राम सभा के प्रजापति बस्ती नगीना देवी घर के सामने बृहस्पतिवार को आए तूफान के कारण विद्युत तार गिरा पड़ा था, जिसकी वजह से बस्ती में आपूर्ति पिछले 3 दिनों से बंद थी। लोगों ने इसकी सूचना जगदीशपुर फीडर को दिया था और विद्युत तार को ठीक कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की थी। रविवार को नगीना देवी रोज की तरह अपने घर के सामने बर्तन धो रही थी। बर्तन धुल कर खाली हुई और उसे रखने के लिए घर की तरफ चली ही थी कि उसका पैर गिरे पीवीसी विद्युत तार पर पड़ गया, विद्युत तार में करंट होने के कारण वह चपेट में आ गई। नगीना देवी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है। जगदीशपुर फीडर के जेई गुंजन यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल आपूर्ति बंद की गई। लाइनमैन जय प्रकाश यादव को मौके पर भेजा गया। पता चला कि उक्त महिला के परिवार द्वारा दूसरी तरफ से भी कनेक्शन जोड़ा गया है, जिसकी वजह से रिटर्निंग करंट जमीन पर गिरे तार में भी दौड़ गया और महिला चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed