फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A woman was cheated of Rs 85,000 in the name of getting her a job

Jaunpur News: नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से 85 हजार की ठगी

Mon, 28 Jul 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
A woman was cheated of Rs 85,000 in the name of getting her a job
बरईपार। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के चोरहा गांव के पति-पत्नी और पुत्र के खिलाफ न्यायालय के आदेश के बाद दो वर्ष बाद पुलिस ने ठगी का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। तेजीबाजार थाना अध्यक्ष सत्येंद्र भाई पटेल ने बताया कि सिकरारा थाना क्षेत्र के भुवाखुर्द गांव निवासी पूजा कुमारी पत्नी आशीष कुमार ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि नवंबर 2023 में तेजीबाजार थाना क्षेत्र के चोरहा गांव में रामदवर सरोज से मुलाकात हुई। उनसे जान पहचान हो गई। रामदवर ने पूजा को बताया कि वह अध्यापक हैं। उसे आंगनबाड़ी में नौकरी दिलावा देगें। इसके लिए एक लाख रुपये लगेंगे। पूजा इस फरेब में फंस गई। धीरे-धीरे रामदवर के खाते में और उसके लड़के और पत्नी के खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया। दोनों के खाते में कुल 85 हजार ट्रांसफर कर दिया। काफी दिन इंतजार करने पर नौकरी नहीं मिली। इसी बीच पता चला कि रामदवर अध्यापक नहीं है। फिर पूजा अपने को ठगा महसूस करने लगी। उसने न्यायालय में गुहार लगाई। दो गवाहों के परीक्षण के बाद न्यायालय ने तेजीबाजार पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रामदवर, गीता और गोलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच पड़ताल कराया जा रहा। तीनों ठगी के आरोपी पिता पुत्र और पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed