फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A vegetable market occupies a 400-meter stretch of road, forcing a four-kilometer detour.

Jaunpur News: 400 मीटर सड़क पर लगती है सब्जी मंडी, चार किमी का काटना पड़ता है चक्कर

Tue, 09 Jun 2026 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
A vegetable market occupies a 400-meter stretch of road, forcing a four-kilometer detour.
मछलीशहर कस्बे में सड़क की पटरी पर सब्जी की दुकान लगाने से सड़क जाम। स्रोत-संवाद
मछलीशहर। नगर पंचायत में शाही रोड पर लगने वाली सब्जी मंडी के कारण प्रतिदिन यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। लगभग 400 मीटर परिधि में सब्जी बाजार लगने के कारण सड़क पर आवागमन के लिए तनिक भी जगह बचती है। इससे राहगीरों और क्षेत्र के लोगों 4 किलोमीटर का लंबा चक्कर काटना पड़ता है।
विज्ञापन

मछलीशहर नगर पंचायत में सात दशक के बाद भी प्रशासन सब्जी मंडी की व्यवस्था नहीं कर सका। ऐसे में क्षेत्र के किसान और व्यापारी सड़क पर ही दुकानें लगाते हैं। इससे सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक इस सड़क से आवागमन ठप हो जाता है।
विज्ञापन

शाही रोड पर लगने वाली सब्जी मंडी का सीधा असर पुरानी बाजार, मंगलबाजार और मीरपुर तिराहे की ओर जाने वाले मार्गों पर पड़ता है। इन क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी बाजार जाने के लिए लोगों को सराय मार्ग से जाना पड़ता है, जबकि मीरपुर तिराहे के लिए चुंगी चौराहे से होकर गुजरना पड़ता है। इस समस्या से लंबे समय से क्षेत्र के लोग जूझ रहे है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed