फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A three-year-old child's body was found in the pond

Jaunpur News: तालाब में मिला तीन साल के बच्चे का शव

Mon, 19 Oct 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
A three-year-old child's body was found in the pond
मृतक
शाहगंज। नटौली महादेव मंदिर स्थित कांशीराम आवास के पास रविवार की शाम को पोखरे में डूबने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने पोखरे से शव को बाहर निकलवाया। मऊ जिले के बाराबंकी निवासी मो. वसीम शाहगंज-आजमगढ़ मुख्य मार्ग स्थित कांशीराम आवास के ब्लॉक नंबर 25 के मकान नंबर 290 में रहते हैं। वह नौकरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रविवार की शाम को उनका तीन साल का बेटा अब्दुल्ला खेलते समय आवास के पास नटौली महादेव मंदिर स्थित पोखरे में डूब गया। बालक के काफी देर तक नहीं मिलने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता मोहम्मद वसीम ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करके शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed