फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A student consumed poisonous substance in jaunpur school

जौनपुर के स्कूल में छात्र ने खाया जहरीला पदार्थ: प्रधानाध्यापक ने अस्पताल में कराया भर्ती, हालत में सुधार

Tue, 10 May 2022 04:35 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 10 May 2022 04:35 PM IST
सार

जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय महमदपुर में कक्षा 8 के एक छात्र गेहूं में रखने वाली दवा पानी की बोतल में मिलाकर पी गया। हालत खराब होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्र की हालत में सुधार है। 

विज्ञापन
A student consumed poisonous substance in jaunpur school
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय महमदपुर में सोमवार को कक्षा 8 के एक छात्र ने किन्हीं कारणों से क्षुब्ध होकर  जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्कूल के प्रधानाध्यापक उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं ले गए। जहां गंभीर हालत देख  डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महमूद गांव के ओमप्रकाश यादव का पुत्र राजन यादव गांव के ही कम्पोजिट विद्यालय में कक्षा 8 में पढ़ता है। सोमवार की सुबह स्कूल जाते समय वह घर से गेहूं में रखने वाली जहरीला दवा अपने साथ ले कर गया। और पानी की बोतल में मिलाकर पी गया। कुछ छात्रों ने उसे ऐसा करते देख लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर जब तक अध्यापक वहां पहुंचे तब तक राजन यादव की हालत बिगड़ने लगी। प्रधानाध्यापक गुलाब चन्द यादव उसे बाइक से लेकर सीएचसी मड़ियाहूं पहुंचे।
विज्ञापन


वहां पर डॉक्टरों ने उसे दवा देकर उल्टी कराई। थोड़ा राहत होने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया,जहां पर उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में हड़कंम्प मच गया। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed