फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A stock of 2,943 quintals was found with six sugar dealers, all within the limit

Jaunpur News: चीनी के छह डीलरों के यहां मिला 2,943 क्विंटल स्टॉक, सभी सीमा के भीतर

Sun, 23 Aug 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
A stock of 2,943 quintals was found with six sugar dealers, all within the limit
चीनी का स्टाक चेक करते अधिकारी। सूचना विभाग
चीनी की जमाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को खाद्य एवं रसद विभाग की टीमों ने जिले में चीनी व्यापारियों और डीलरों के गोदामों का अभियान चलाकर निरीक्षण किया। छह डीलरों के यहां कुल 2,943 क्विंटल चीनी का स्टॉक मिला। सभी के यहां भंडारण भारत सरकार की निर्धारित 4,000 क्विंटल की सीमा के भीतर पाया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. के निर्देश पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी अमित द्विवेदी और जिला पूर्ति अधिकारी ने सदर तहसील में संयुक्त रूप से जांच की। शाहगंज में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक तथा मड़ियाहूं में विपणन निरीक्षक और पूर्ति निरीक्षक रामपुर ने चीनी डीलरों के गोदामों का निरीक्षण किया। जांच में अशोक अग्रवाल एंड संस, रसूलाबाद के यहां 800 क्विंटल, श्री श्याम स्टोर, गल्ला मंडी में 650, बाबू राम दिनेश कुमार के यहां 500, लक्ष्मी ट्रेडर्स, कलेक्टरगंज शाहगंज में 150, देवेंद्र सिंह-जितेंद्र सिंह, कलेक्टरगंज शाहगंज में 243 और मनीष ट्रेडर्स, मेन रोड नगर पंचायत रामपुर के यहां 600 क्विंटल चीनी मिली। अधिकारियों ने सभी डीलरों को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के पोर्टल पर स्टॉक का पंजीकरण कराने और प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक की जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए। साथ ही 30 दिन से अधिक समय तक चीनी का भंडारण नहीं करने को कहा गया। निर्धारित स्टॉक सीमा का उल्लंघन मिलने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed