फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A speeding vehicle ran over a middle-aged man returning home with medicine, death

Jaunpur News: दवा लेकर घर लौट रहे अधेड़ को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौत

Fri, 07 Aug 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
A speeding vehicle ran over a middle-aged man returning home with medicine, death
मुफ्तीगंज। मुफ्तीगंज (रामपुर) में बृहस्पतिवार की रात आठ बजे दवा लेकर घर लौट रहे सुखदेव पाल (57) को तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने रौंद दिया। घायल अधेड़ की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। लूरखुरी गांव निवासी सुखदेव पाल बृहस्पतिवार की रात में बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवा लेकर सड़क पार कर रहे थे।
विज्ञापन

तभी जौनपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन सहित भाग गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल सुखदेव पाल को तत्काल सीएचसी मुफ्तीगंज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर गंगासागर मिश्रा ने बताया कि मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिक की दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed