फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A shop's license suspended due to missing records

Jaunpur News: अभिलेख में कमी मिलने पर एक दुकान का लाइसेंस निलंबित

Sat, 08 Aug 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
A shop's license suspended due to missing records
मुंगराबादशाहपुर। उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरिक्षण करते जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह
मुंगराबादशाहपुर। खरीफ सीजन में किसानों को निर्धारित दर पर समय से उर्वरक उपलब्ध कराने और खाद की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को कृषि विभाग की टीम ने मछलीशहर, पवारा, मुंगराबादशाहपुर, मधुपुर और सुजानगंज क्षेत्र में साधन सहकारी समितियों व निजी उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने बताया कि टीम ने दुकानों पर खाद के स्टॉक, बिक्री रजिस्टर, वितरण व्यवस्था और संबंधित अभिलेखों की जांच की। पवारा थाना क्षेत्र के गौहानी गांव स्थित किसान बीज भंडार में जांच के दौरान अनियमितताएं मिली। टीम ने प्रतिष्ठान का लाइसेंस निरस्त कर दिया। वहीं, पंजाब बीज भंडार, सुजानगंज, पटेल खाद एवं बीज भंडार, चका चौराहा (गोविंदसपुर) और मौर्या बीज भंडार, नागौली (सुजानगंज) में अभिलेखों और वितरण व्यवस्था में कमियां मिलने पर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

निर्धारित समय में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर लाइसेंस निलंबन समेत अन्य कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र की साधन सहकारी समिति गोरियाडीह का भी निरीक्षण किया गया। यहां स्टॉक का भौतिक सत्यापन वितरण रजिस्टर का मिलान और किसानों से बातचीत की गई। समिति पर उर्वरक वितरण व्यवस्था संतोषजनक मिली। जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने कहा कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर समय से खाद उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। जमाखोरी कालाबाजारी ओवररेटिंग या नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम में अपर जिला कृषि अधिकारी रविंद्र कुमार पाल, इफको प्रतिनिधि अजीत यादव सहित कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed