फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A scuffle between the accomplice of the injured and the pharmacist who came for medical treatment

मेडिकल कराने आए घायल के साथी व फार्मासिस्ट में हाथापाई

Mon, 11 Apr 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
A scuffle between the accomplice of the injured and the pharmacist who came for medical treatment
खुटहन। मारपीट में घायल का शनिवार की शाम मेडिकल कराने आए पति और उसके साथियों से सीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। इसमें फार्मासिस्ट को हल्की चोटें भी आईं। फार्मासिस्ट ने मारपीट, सरकारी काम में बाधा और रजिस्टर फाड़ने का आरोप लगाते हुए थाने में छह अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के कलान बाजार निवासी अखिलेश पांडेय अपनी पत्नी लालती देवी के साथ लखनीपुर गांव अपने एक पहचान वाले के घर आए थे। जहां किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। अखिलेश इसकी सूचना अपने गांव में देकर घायल पत्नी लालती देवी को थाने ले आए। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सीएससी भेज दिया गया। उनके गांव से भी कई लोग वहां पहुंच गए। मेडिकल कराने को लेकर फार्मासिस्ट अशोक मिश्र से कहासुनी होने लगी। विवाद के बाद साथ हाथापाई शुरू हो गई। इसमें अशोक मिश्र को हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed