फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A prayer procession in honor of cows will be taken out on July 27.

Jaunpur News: गो सम्मान में 27 जुलाई को निकलेगी प्रार्थना यात्रा

Sun, 26 Jul 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
A prayer procession in honor of cows will be taken out on July 27.
जौनपुर। गो सम्मान आह्वान अभियान के जिला प्रभारी पवन मिश्रा ने बताया कि जनपद में कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुभ मुहूर्त में सुबह 8 बजे से गोमाता के पूजन एवं शंखनाद के साथ श्रीराम जय राम, जय जय राम विजय मंत्र के साथ यात्रा शुरू होगी। सामूहिक जप सुबह 9:15 तक चलेगा। इसके बाद दीवानी कचहरी के पास अंबेडकर तिराहा से सिविल लाइन रोड होते हुए सभी श्रद्धालु झंडे, बैनर, अभियान संदेशों वाले प्लेकार्ड तथा भजन-कीर्तन के साथ शांतिपूर्ण एवं अनुशासित प्रार्थना-यात्रा के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय की ओर प्रस्थान करेंगे। जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को प्रार्थना-पत्र एवं ज्ञापन सौंपा जाएगा। समस्त गो भक्तों से अनुरोध है कि वह समय से कार्यक्रम में सम्मिलित हों। यह जानकारी सुनील शर्मा जिला प्रचार प्रमुख विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed