फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A person who believes in God never gets distracted: Pt. Devi Prasad

भगवान पर विश्वास रखने वाला व्यक्ति कभी विचलित नहीं होता : पं. देवी प्रसाद

Fri, 24 Apr 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
A person who believes in God never gets distracted: Pt. Devi Prasad
बरसठी। क्षेत्र के पिलकथुआ में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कथावाचक पं. देवी प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि भगवान पर विश्वास रखने वाला व्यक्ति कभी विचलित नहीं होता। देर रात तक लोग धर्म, ज्ञान एवं भक्ति की गंगा में डुबकी लगाते रहे। कथा व्यास पं. देवी प्रसाद द्विवेदी प्रवचनों से श्रोताओं को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान किया। कहा कि मनुष्य के जीवन में चाहे कैसी भी परिस्थितियां आएं, यदि वह भगवान पर अटूट विश्वास रखता है तो वह कभी विचलित नहीं होता। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत हमें सिखाती है कि सच्ची भक्ति, सत्संग और सद्कर्म से ही जीवन सफल बनता है। भक्ति के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति हर सुख-दुख में समान भाव रखता है और अंततः उसे परम शांति की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि कथा केवल सुनने का विषय नहीं, बल्कि उसे अपने जीवन में उतारना ही सच्चा धर्म है। जब व्यक्ति अपने आचरण में सत्य, करुणा और सेवा को अपनाता है, तभी वह ईश्वर के निकट पहुंचता है। श्रीमद्भागवत का मुख्य संदेश यही है कि मनुष्य अपने भीतर के अहंकार को त्यागकर प्रेम, भक्ति और समर्पण की भावना को विकसित करे। मुख्य यजमान पं. देवीराज शुक्ल एवं जड़ावती शुक्ला तथा पं. कड़ेराज शुक्ल एवं चंद्रावती शुक्ला के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हो रहा है। इस मौके पर प्रधान हरिश्याम पांडेय, जितेंद्र दुबे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि सुधांशु विश्वकर्मा, बीडीसी सनी सिंह, चेतन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed