फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In Kerakat Jaunpur a woman jumped into the Gomti River with her two children

जौनपुर: केराकत में दो बच्चों के साथ गोमती नदी में कूदी महिला, दोनों तेज बहाव में लापता

Thu, 15 Oct 2026 01:55 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2026 01:55 AM IST
सार

केराकत के सिहौली घाट पर मंगलवार शाम एक महिला अपने दो बच्चों के साथ गोमती नदी में कूद गई। महिला नदी से बाहर निकल आई, लेकिन दोनों बच्चे तेज बहाव में लापता हो गए। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। उसके अलग-अलग बयान मिलने पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
In Kerakat Jaunpur a woman jumped into the Gomti River with her two children
गोमती नदी में बढ़ा जलस्तर

विस्तार

केराकत के सिहौली घाट पर मंगलवार शाम एक महिला अपने दो बच्चों के साथ गोमती नदी में कूद गई। महिला किसी तरह नदी से बाहर निकल आई, जबकि उसके दोनों बच्चे तेज बहाव में लापता हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग बच्चों की तलाश में जुट गए। महिला के अलग-अलग बयान देने पर पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।

विज्ञापन

मंगलवार शाम की घटना
कपसेठी निवासी लक्ष्मी अपने दो बच्चों साक्षी (9) और मीनाक्षी (8) के साथ सिहौली घाट पहुंची थी। बताया जा रहा है कि शाम करीब छह बजे महिला ने दोनों बच्चों के साथ गोमती नदी में छलांग लगा दी। नदी के तेज बहाव में दोनों बच्चे बह गए, जबकि लक्ष्मी किसी तरह नदी से बाहर निकल आई।

विज्ञापन

घाट के बाहर मौजूद एक व्यक्ति ने महिला को भीगी साड़ी में देखा। उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को कोतवाली ले आई। पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि दोनों बच्चे नदी में बह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

परिजन पहुंचे कोतवाली
इधर, लक्ष्मी और दोनों बच्चों के लापता होने से परेशान परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। पुलिस की सूचना पर परिजन कोतवाली पहुंचे। वहां घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन स्तब्ध रह गए।

बताया गया कि लक्ष्मी की शादी कपसेठी में हुई थी। वह पिछले करीब पांच महीने से अपने मायके भुड़की देवगांव, आजमगढ़ में पिता के साथ रह रही थी। लक्ष्मी का एक बेटा सचिन भी है।

पुलिस जांच में जुटी
महिला ने किन परिस्थितियों में अपने दोनों बच्चों के साथ नदी में छलांग लगाई और घटना के समय वास्तव में क्या हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। महिला के बयानों में अंतर मिलने के बाद पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। लापता दोनों बच्चों की तलाश के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों की ओर से प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed