फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A month after the birth of a daughter, the husband gave triple talaq to his wife

Jaunpur News: बेटी पैदा होने के एक माह बाद शौहर ने बीवी को दिया तीन तलाक

Sat, 24 Dec 2022 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
A month after the birth of a daughter, the husband gave triple talaq to his wife
जौनपुर। खेतासराय की एक महिला शुक्रवार को अपने पिता के साथ दीवानी न्यायालय पहुंची। उसने कहा कि शौहर व ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 19 नवंबर को बेटी पैदा हुई तो पति ने 22 दिसंबर को फोन से तीन तलाक दे दिया। उसने अपने अधिवक्ता के माध्यम से उसने उच्च अधिकारियों तथा पुलिस प्रशासन को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजा।
विज्ञापन

खेतासराय निवासी रिजवान अहमद ने अपनी पुत्री जैनब का निकाह फैसल खान निवासी आजमगढ़ के साथ 15 दिसंबर 2021 को किया। आरोप है कि फैसल व ससुराल वाले दहेज में कार मांगने के लिए जैनब को प्रताड़ित करने लगे। 26 फरवरी को ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। गहने पर भी छीन लिए। उस समय वह गर्भवती थी। उसका इलाज चिकित्सक की देखरेख में कराया गया। इस बीच फैसल कई बार घर पर आया और रुपये की मांग की। 19 नवंबर को जैनब ने पुत्री को जन्म दिया। इसकी सूचना ससुराल वालों दी गई लेकिन कोई देखने नहीं आया। फैसल ने 22 दिसंबर को फोन पर कहा कि एक तो दहेज में कार नहीं दी, ऊपर से पुत्री पैदा हो गई। उसके बाद उसने जैनब को फोन पर ही तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed