फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A man was duped of Rs 6 lakh on the pretext of profits in the share market.

Jaunpur News: शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 6 लाख की ठगी

Tue, 02 Jun 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
A man was duped of Rs 6 lakh on the pretext of profits in the share market.
केराकत। शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का सपना दिखाकर छह लाख रुपये हड़पने का एक युवक पर आरोप लगा है। पीड़ित सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ने बताया कि जब वे अपनी जीवनभर की जमा-पूंजी वापस मांगने पहुंचे तो आरोपी और उसके परिजनों ने पीट दिया। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

बलिया जनपद के थाना दोकटी क्षेत्र के धुरी टोला निवासी रिटायर्ड फौजी हरिनारायण मिश्र ने कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि केराकत क्षेत्र के भीतरी गांव निवासी एक नामजद व्यक्ति ने शेयर मार्केट में निवेश कराने और हर माह अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा देकर उनसे करीब छह लाख रुपये ले लिए थे। पीड़ित का कहना है कि यह धनराशि उसकी वर्षों की मेहनत और पसीने की कमाई थी, जिसे बेहतर भविष्य की उम्मीद में उसने आरोपी को सौंप दिया।
विज्ञापन

हरिनारायण मिश्र ने बताया कि समय बीतने के बाद न तो उन्हें कोई लाभ मिला और न ही उनकी मूल धनराशि वापस करने की मांग की। आरोपी टालमटोल करता रहा। आरोप है कि सोमवार की सुबह वह एक बार फिर अपना पैसा वापस लेने के लिए आरोपी के घर पहुंचा। इस दौरान वह अपने परिवार के लोगों के साथ अभद्रता की और मारपीट कर किया। किसी तरह वहां से निकलकर उन्होंने अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पहुंचे पूर्व सैनिक ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपनी धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आर्थिक लेन-देन और निवेश के नाम पर लोगों से धन लेने संबंधी शिकायतें सामने आ चुकी हैं। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed