फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A lot of color and gulal was thrown in the Holi gathering of Umarvaishya community

Jaunpur News: ऊमरवैश्य समाज के होली मिलन समारोह में खूब उड़ा रंग, गुलाल

Thu, 27 Mar 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
A lot of color and gulal was thrown in the Holi gathering of Umarvaishya community
मुंगराबादशाहपुर। नगर के एक पैलेस में ऊमरवैश्य क्षेत्रीय समिति की ओर से बुधवार को आयोजित होली मिलन समारोह में खूब अबीर, गुलाल उड़े। अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। नन्हें मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष व चेयरमैन कपिल मुनि उमरवैश्य, राजकुमार राजू उमरवैश्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कपिल मुनि उमरवैश्य ने कहा कि होली मिलन एकता और सौहार्द का प्रतीक है। समाज को जागरूक करने की जरूरत है। ऊमरवैश्य समाज को एक सूत्र में पिरोने की जरूरत है। महिला मंडल की उपाध्यक्ष सोनिया उमरवैश्य ने बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया। महिला मंडल अध्यक्ष संगीता उमरवैश्य, सोनिया उमरवैश्य, सीमा उमरवैश्य आदि ने नन्हें-मुन्हें बच्चों के प्रस्तुति की सराहना की। श्याम सुंदर उमरवैश्य, अशोक उमरवैश्य, डाॅ.राकेश उमरवैश्य, जगदीश उमरवैश्य, प्रदीप उमरवैश्य आदि ने समाज को संगठित होने पर बल दिया। बच्चों को चेयरमैन कपिल मुनि उमरवैश्य ने पुरस्कृत किया। इस दौरान ऊमरवैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगर पालिका चेयरमैन कपिल मुनि ऊमरवैश्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष राजकुमार राजू, मनोज कुमार उमरवैश्य, कुलदीप ऊमरवैश्य, जितेंद्र उमर वैश्य, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन विश्वामित्र उमरवैश्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed