फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A letter was sent to the panchayats to fill soil in 50 waterlogged schools, but no action was taken

Jaunpur News: जलभराव वाले 50 स्कूलों में मिट्टी डालने के लिए पंचायतों को लिखा था पत्र, नहीं हुई सुनवाई

Sat, 05 Sep 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
A letter was sent to the panchayats to fill soil in 50 waterlogged schools, but no action was taken
जौनपुर। बारिश के कारण जिले के 50 से ज्यादा परिषदीय विद्यालयों में जलभराव हो गया है। इन स्कूलों में मिट्टी डालने के लिए पंचायतों को बीएसए समीर ने पत्र लिखा था। अभी तक इन स्कूलों में काम शुरू नहीं हो सका है। जिन स्कूलों के परिसर में बारिश का पानी भरा है, वहां मिट्टी डालकर परिसर को ऊंचा करने और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त ठीक के निर्देश दिए गए थे। सफाई हर दिन संभव नहीं होने पर रोस्टर बनाकर सफाई करने के लिए कहा था।
विज्ञापन

इन विद्यालयों में है जलभराव, रास्ते पर भी भरा है पानी
- मछलीशहर ब्लाक के जरौना, जलालाबाद परिषदीय स्कूलों में पानी भरा है।
- बक्शा के मगरेसर गांव में प्राथमिक स्कूल तक जाने वाले रास्ते पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित है।
- करंजाकला ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक स्कूल मल्हनी में जलभराव।
- जगमलपुर प्राथमिक विद्यालय में पानी भरने से छात्रों को दिक्कत हो रही है।
- करंजाकला के भकुरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में पानी भरा है।
- सिकरारा के कंपोजिट स्कूल बभनौली, प्रा.वि. शेरवां में भी जलभराव।
स्कूल परिसरों में पानी भरने की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे विद्यालयों में मिट्टी डालने के लिए पंचायतों को पत्र जारी किया गया है। निर्देश दिया गया है कि विद्यालयों को चिह्नित कर जल्द परिसर में मिट्टी का काम कराया जाए। लापरवाही की शिकायत मिलने पर इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - समीर, बीएसए जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article